19 मई 2013 - 19:30
इराक, सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने 37 आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया।

इराक़ की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने विभिन्न इलाक़ों से 37 आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है, सीरिया की टीवी रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना और पुलिस ने अलक़ायदा आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर छापे मारकर सैंतीस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

इराक़ की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने विभिन्न इलाक़ों से 37 आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है, सीरिया की टीवी रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना और पुलिस ने अलक़ायदा आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर छापे मारकर सैंतीस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इराकी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने हथियारों के दो गोदाम भी जब्त कर लिए जिनका सम्बंध आतंकवादियों से था।उधर आतंकवादियों ने इराक से सीरिया जाने वाली सड़क पर पांच पुलिस वालों का अपहरण कर लिया और उन्हें नामालूम जगह पर ले गये। इराकी सूत्रों का कहना है कि अमेरिका और कुछ अरब देश जैसे सऊदी अरब इराक में जारी आतंकवाद में लिप्त हैं।